जमशेदपुर के सुंदरनगर में स्थित 106 बटालियन आरएएफ कैंप परिसर में गणतंत्र दिवस का किया गया आयोजन
1 min read
न्यूज़ टेल/डेस्क: आज दिनांक 26/01/2024 को 75वाँ ‘गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन सुन्दरनगर, जमशेदपुर स्थित 106 बटा० आर०ए०एफ० कैम्प परिसर में किया गया। कार्यकम के मुख्य अतिथि डॉ० निशीत कुमार, 106 बटा० आर०ए०एफ० (द्रुत कार्य बल)एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शैलेन्द्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री सचिदानन्द मिश्रा, द्वितीय कमान अधिकारी-106 बटा0 द्रुत कार्य बल उपस्थित थे।
समारोह स्थल पर मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा झण्डोत्तोलन के पश्चात अपने संबोधन में उन्होने इस ऐतिहासिक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश के संविधान के प्रतीक के रूप में प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय ध्वज को फहरा कर हम सभी अपने देश और उसके संविधान के प्रति विश्वास व्यक्त करतें है।

मुख्य अतिथि महोदय ने उपस्थित सभी लोगों एवं उनके परिवारजनों को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए बल के अधिकारियों और कार्मिकों को प्रदान किये गए पदकों से सम्मानित लोगों के नाम पढ़ कर सुनाया एवं उनके प्रति सम्मान भाव प्रकट किया।
कार्यक्रम में क्रमशः आगे बल के सभी कार्मिकों को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शुभकामनाओं के साथ मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया तदोपरान्त एक बार पुनः उन्होने गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी गयी। तथा इस शुभ अवसर पर बल की परम्परा के अनुसार बड़ा-खाना का भी आयोजन किया गया ।