एन एम एल केरला पब्लिक स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस
1 min read
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) आज दिनांक 26 जनवरी दिन शुक्रवार को एन एम एल केरला पब्लिक स्कूल में 75 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. श्रीकांत नायर एवं वर्ष 2023-24 के सी आई आई झारखंड राज्य परिषद के अध्यक्ष श्री उज्जवल चक्रवर्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में झंडोतोलन किए |
उन्होंने अपने वक्तव्य में बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि अपने संविधान का सम्मान करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बने और अपने देश व राष्ट्रध्वज की गरिमा का सम्मान करें |
इस अवसर पर बच्चों के द्वारा अपने देश के प्रति श्रद्धा एवं भक्ति भाव प्रदर्शित करते हुए मनमोहक नृत्य, गीत व भाषण की प्रस्तुती दी गई |

प्राचार्या गुरमीत कौर ने बच्चो को गणतंत्र दिवस की बधाइयाँ देते हुए कहा कि आज के समय में देश भक्ति प्रदर्शित करने का सबसे प्रभावशाली तरीका अपने कर्तव्यों का पालन करना है | अत: आज के दिन आप संकल्प करें कि आगे चलकर आप एक जिम्मेदार नागरिक बनेगे और देश को शीर्ष ऊँचाईयों पर ले जायेगे |
इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी व शिक्षकगण मौजूद थे |