विग इंग्लिश स्कूल में रीजनल टेबल टेनिस का आयोजन, जमशेदपुर जोन ने प्रत्येक आयु वर्ग में जीता प्रथम पुरस्कार
1 min read
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: विग इंग्लिश स्कूल के परिसर में रीजनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2022 का संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ निर्णायक मण्डली, विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य एवं कार्यकारणी के सदस्यों के द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में दूसरे शहर से भी प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के सचिव हरे राम सिंह द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
निर्णायक मण्डली में मुख्य रूप से किरण बिहारी ( टाटा स्टील ), सुधांशु ( जे आर डी ), पी एल तेजा और लवकी मौजूद थे। कई वर्षों से सभी टेबल टेनिस के खेल से जुड़े हुए हैं।
प्रतियोगिता कई दौर में खेला गया।
विजेता :
14 वर्ष आयु वर्ग( बालक ) :
प्रथम – जमशेदपुर जोन
14 वर्ष आयु वर्ग( बालिका ) :
प्रथम – जमशेदपुर जोन
द्वित्य- पटना जोन
17 वर्ष आयु वर्ग ( बालक ):
प्रथम – जमशेदपुर जोन
17 वर्ष आयु वर्ग( बालिका ) :
प्रथम – जमशेदपुर जोन
द्वित्य- पटना जोन
19 वर्ष आयु वर्ग ( बालक ):
प्रथम – जमशेदपुर जोन
19 वर्ष आयु वर्ग( बालिका ) :
प्रथम – जमशेदपुर जोन
द्वित्य- पटना जोन
प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, शिक्षक और कार्यकारणी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।