February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

पिछले दिनों पिपला गाँव मे बिजली का तार गिरने से मारे गए 4 लोगों के परिजनों को मिला 8 लाख मुआबजे का रकम

1 min read


जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड के पिपला गांव निवासी पीड़ित परिवारों को विद्युत विभाग की ओर से शनिवार को 8 लाख रुपये की मुआवजा राशि का भुगतान चेक के माध्यम से जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी व स्थानीय जिला पार्षद पिन्टू दत्ता के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मौके पर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार एवं अन्य अधिकारियों के अलावे स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
ज्ञात हो कि पिपला गांव में बीते 13 जून को एनएच 33 के किनारे स्थित चेकडैम में नहाने के दौरान हाई टेंशन तार टूटकर पानी में गिरने के बाद करंट दौड़ने से 3 किशोर व एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। उक्त घटना में मृत दो सगे भाइयों कमल महतो व विमल महतो के पिता श्रावण महतो को 4 लाख, मृतक रोहित महतो के पिता धरमु महतो को 2 लाख एवं स्व फूलो देवी के पुत्र हिमांशु महतो को 2 लाख रुपये का चेक दिया गया। घटना के दिन बिजली विभाग के द्वारा तत्काल चारों मृतक के परिजनों को 50-50 हजार रुपये का नगद मुआवजा राशि का भुगतान किया गया था। इस प्रकार सभी परिवारों को कुल ढाई-ढाई लाख रुपये का मुआवजा राशि विद्युत विभाग की ओर से दी गई। साथ ही घटना के तुरंत बाद माननीय सांसद श्री बिद्युत बरण महतो द्वारा निजी तौर पर सभी मृतक के दाह-संस्कार हेतु परिजनों को 10-10 हजार रु की राशि उपलब्ध करवाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.