रांची विश्वविद्यालय का 61 वां स्थापना दिवस मना

रांची : रांची विश्वविद्यालय 61 साल का होने के उपलक्ष में रांची विश्वविद्यालय में 61 वां स्थापना दिवस मना गया इस उपलक्ष पर रांची विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर कामनी कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर सिद्धार्थ त्रिपाठी एवं रांची महापौर आशा लगड़ा उपस्थित हुए , रांची विश्वविद्यालय 61 साल होने के उपलक्ष पर आज का विषय था मेरी रांची मेरी जिम्मेदारी इसका यही मतलब था कुछ साल पहले रांची खूब हरा भरा पेड़ पौधा के साथ नजर आता था और आज झारखंड का मतलब जल जंगल और जमीन होता है लेकिन झारखंड की राजधानी रांची पेड़ पौधे से वीरान हो रही है मुख्य अतिथि सिद्धार्थ त्रिपाठी प्रोजेक्टर के माध्यम से 2004 से लेकर 2021 तक की तस्वीरें साझा किया 2004 में रांची खूब हरा भरा जंगल मय था 2021आते आते 80% परसेंट पेड़ पौधे समाप्त हो गए रांची के विभिन्न जगहों की फोटो साझा किया गया कांटा टोली फिरयालाल रांची यूनिवर्सिटी सभी जगह वही नजारा देखने को मिल रहा हैं।