17 फरवरी से शुरू होगी रांची से देवघर की उड़ान
रांची : रांची से देवघर के लिए इंडिगो विमान सेवा 17 फरवरी से शुरू हो जाएगी इंडिगो एयरलाइंस ने जानकारी दी है कि यह सेवा सप्ताह में 3 दिन उपलब्ध होगी यह रांची से देवघर के बीच सोमवार बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।
समय सारणी के मुताबिक दोपहर 3:20 से रांची से उड़ान भरेगा और 4:15 तक देवघर पहुंच जाएगा। इंडिगो एयरलाइंस ने यह भी जानकारी दी शुरुआती दौर में किराया ₹2050 होगा।
एयरलाइंस की सेवा 31 नवंबर से ही शुरू होने वाली थी पर कोई बुकिंग ना होने की वजह से शुरू होने में देर हुई, फिलहाल देवघर से दिल्ली और कोलकाता की 2 सेवाएं उपलब्ध है अब इसमें रांची भी जुड़ी जाएगी।