September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

राँची पुलिस ने गोवंशीय मांस तस्करी का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

1 min read

राँची पुलिस को गुरुवार अपराह्न गुप्त सूचना मिली कि दो पिकअप वाहनों में प्रतिबंधित गोवंशीय मांस की तस्करी की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय प्रथम के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खरसीदाग ओपी अंतर्गत रिंग रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दो पिकअप वाहनों को रोका गया और उनकी तलाशी ली गई।

जांच में पाया गया कि दोनों वाहनों में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गोवंशीय मांस लदा हुआ है।पुलिस ने मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और दोनों पिकअप वाहनों को जब्त कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अन्य शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.