Shilpa Rao के लाइव शो में झूमी रांची, कल्पना सोरेन ने भी मंच पर मिलाए सुर
झारखंड:रांची के मोरहाबादी मैदान में बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर शिल्पा राव का लाइव शो आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित दर्शक उनके प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध हो गए। इस खास मौके पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं और उन्होंने शिल्पा राव के साथ मंच पर जाकर सुर मिलाए। शिल्पा राव ने अपनी दिलकश आवाज और सुपरहिट गानों से पूरे मैदान को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने रांची वासियों का अभिवादन करते हुए कहा कि झारखंड की धरती पर आकर हमेशा विशेष ऊर्जा महसूस होती है।कार्यक्रम में सिर्फ आधुनिक संगीत ही नहीं, बल्कि झारखंडी लोकसंगीत और लोक नृत्य की छटा भी बिखरी, जिससे समारोह और भी यादगार बन गया। दर्शकों ने इसे स्थापना दिवस समारोह का सबसे खास और यादगार पल बताया। इस दौरान मंच पर कल्पना सोरेन की उपस्थिति ने कला और संस्कृति के उत्सव को और भी खास बना दिया।