September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

पूरे देश में रामनवमी की धूम, अयोध्या में राम नवमी पर रामलला का सूर्य तिलक

न्यूज़ टेल/डेस्क: पूरे देश में आज धूमधाम से रामनवमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। लोग घरों से उठकर सबसे पहले सुबह राम मंदिर जाकर प्रभु श्री राम का दर्शन कर रहे हैं। उसके बाद दिन की शुरुआत कर रहे हैं।

झारखंड में भी विभिन्न जगहों पर रामनवमी की धूम देखने को मिल रही है। कई दिनों पहले से ही संध्या आरती, शोभायात्रा और मार्केट में रामध्वज बिकने शुरू हो गए थे । अगर झारखंड की राजधानी रांची की बात करें तो वहां भी भक्त विभिन्न मंदिरों में नजर आ रहे हैं । जमशेदपुर में भी सुबह से ही माहौल भगवा मय हो चला है । वहीं दूसरी ओर अयोध्या राम मंदिर में भी विशेष तैयारियां हैं।

अयोध्या में रामनवमी पर दोपहर 12 बजे से रामलला का सूर्य तिलक हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह पहला सूर्य तिलक है। दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक किया गया और मस्तक पर 3 मिनट तक नीली किरणें पड़ीं। सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का जन्म हो गया। मंदिर में आरती की गई। सूर्य तिलक के बाद कुछ देर के लिए रामलला का पट बंद कर दिया गया। इससे पहले जगद्‌गुरु राघवाचार्य ने 51 कलशों से भगवान रामलला का अभिषेक किया। आज सुबह 3.30 बजे मंदिर के कपाट खुल गए, आम दिनों में यह 6.30 बजे खुलते हैं। श्रद्धालु रात 11.30 बजे तक, यानी 20 घंटे दर्शन कर सकेंगे।

सूर्य तिलक के लिए अष्टधातु के 20 पाइप से 65 फीट लंबा सिस्टम बनाया गया है। इसमें 4 लेंस और 4 मिरर के जरिए गर्भ गृह तक रामलला के मस्तक तक किरणें पहुंचाई गईं।
अब तक 6 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं। राम जन्मभूमि परिसर में लंबी लाइनें लगी हैं। राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ पर काफी भीड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.