March 1, 2026

NEWS TEL

NEWS

धूमधाम से मनाया जाएगा रामनवमी : सुमन अग्रवाल

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एंव धार्मिक संस्था “श्री श्री बाल मंदिर सेवा समिति” द्वारा विराट रामनवमी महोत्सव 47वाँ का आयोजन झंडा चौक, साकची में किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारम्भ 07 अप्रैल 2022 को राम दरबार की प्रतिमा स्थापना के साथ होगा। समिति के सचिव सुमन अग्रवाल ने बताया की इस वर्ष बड़े ही धूमधाम से रामनवमी महोत्सव बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा की सप्तमी, अष्ठमी, नवमी को पूरे विधि विधान के साथ पूजन कार्य संपादित होंगे, साथ ही पूरे साकची बाजार को आकर्षक विधुत सज्जा एवं बजरंगबली के पताकों से सजाया जा रहा है। दिनांक 10/04/2022 रविवार को संध्या 07:00 बजे रामनवमी शोभायात्रा निकाला जाएगा। शोभायात्रा साकची के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पूजा पंडाल में आकर समाप्त होगी। शोभायात्रा में हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन करने के लिये खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है, साथ ही भव्य आतिशबाजी की भी व्यवस्था की गई है, साथ ही राम दरबार की झांकी भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। उन्होंने बताया की दिनांक 11/04/2022 सोमवार को दोपहर 03:00 बजे विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। विसर्जन जुलूस में हैरतअंगेज खेलो का प्रदर्शन, मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन, एवं शहरवाशियों के विशेष आग्रह पर इलाहाबाद से सिंदूरी हनुमानजी को आमंत्रित किया गया है। जो जुलूस का मुख्य आकर्षण रहेगी। श्री श्री बाल मंदिर सेवा समिति विगत 47 वर्षों से रामनवमी महोत्सव का आयोजन करती आ रही है। जमशेदपुर की जनता का आपर स्नेह एवं सहयोग हमे मिलता रहा हैं। भविष्य में भी इसी प्रकार जमशेदपुर की जनता का सहयोग हमे प्राप्त होता रहेगा। श्री श्री बाल मंदिर समिति जमशेदपुरवासियों, राम भक्तों से सभी कार्यकर्मो में सम्मलित होने की अपील करती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव सुमन अग्रवाल, नरेश संघी, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित मोदी, बजरंग अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश खेमका, अभिषेक भालोटिया, विष्णु धानुका, सतीश शर्मा, हर्ष अग्रवाल, रिषु अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, लक्ष्य खिरवाल, राजू मवंडिया, रिंकू जालुका, गौरव बरवालिया, प्रमोद जालुका आदि का महत्वपूर्ण योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.