राष्ट्रीय जनता संघ के द्वारा राम कथा का आयोजन, निकली राम विवाह बारात
1 min read
न्यूज़ टेल/डेस्क: शहर के सामाजिक संस्था राष्ट्रीय जनता संघ के द्वारा एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में चल रहे 9 दिवसीय श्री राम कथा के पांचवें दिन भव्य तरीके से श्री राम विवाह बारात निकाली गई।
झांकी सीतारामडेरा स्थित काली मंदिर प्रांगण से संध्या 5:00 बजे निकली। करीब 1 घंटे आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ा के साथ बारात संध्या 6:30 बजे एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान पहुंची। बारात में हजारों राम भक्त शामिल हुए।
झांकी में भगवान राम सीता के साथ श्री हनुमान, महर्षि वशिष्ठ, राजा दशरथ तथा भरत, शत्रुघ्न के रूप धारण कर श्रद्धालु शामिल हुए। महाराज दशरथ एवं महाराज जनक ने पारंपरिक तरीके से समधी मिलन किया। श्रद्धालु राममय होकर नाचते-गाते नजर आए। पूरे विधि विधान से श्री राम एवं माता जानकी का विवाह संपन्न हुआ। भव्य विवाह देखने हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
दोपहर 3:30 से संध्या 7:30 बजे तक वृंदावन से आए परम पूज्य श्री श्यामानंद दास जी महाराज अपने कथावाच से सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में राम कथा आगामी 16 फरवरी तक चलेगी एवं 17 फरवरी सुंदरकांड व भंडारा के साथ इसकी समाप्ति होगी।