यदुवंशियों का हुंकार रैली, कहा शराब में सब्सिडी तो दूध में क्यों नहीं ?
1 min readजमशेदपुर : यदुवंशियों का हुंकार, कृष्ण भगवान का आरती पूजन कर जिले के यादव ने शहर की सडको पर कोरोना काल मे निकली रैली। कहां शराब में सब्सिडीरी है मगर दूध में नही यह दुर्भाग्य है भारत का उन्नति दूध पी कर ही किया जा सकता। भगवान का जन्माष्टमी के दूसरे दिन रात में प्रभु श्री कृष्ण के जन्म के बाद आज जमशेदपुर के आम बागान मैदान में अखिल भारतीय युवा यादव महासभा के बैनर तले शहर के तमाम यदुवंशी एकत्रित हो भगवान का आरती कर पूजा अर्चना किये जहा नृत्य भी किये जिसके बाद यादव समाज के लोगो ने शहर के साक्ची गोलचक्कर सहित कई मार्गो पर गाड़ियों का काफिले के साथ एक हुंकार स्वरूप रैली निकाला जसमे यादव जिन्दाबाद का नारा भी बुलंद किये। इस कार्यक्रम में राजनीति पार्टि को दरकिनार यादव समाज से आने वाले नेता शामिल हुए जिसमे bjp जिला अध्यक्ष गुंजन यादव से लेकर कौंग्रेस प्रदेश कमिटी में स्थान पाने विजय यादव सामिल हुए। जहा यादव महा सभा के उपाध्यक्ष ने कहा शराब पर सरकार सब्सिडीरी रखी मगर दूध पर नही यह गलत है दूध पी कर हम रोग मुक्त रह सकते है। वही यादव समाज मे स्थान रखने वाले ने कहा बहुत गर्व की बात है हमारे पूर्वज भगवान श्री कृष्ण का महत्सव मनाने के लिए एक साथ यादव समाज एकत्रित हुवा है। समझने वाली बात यह की सरकार की गाईडलाईन का ख्याल कियु नही जबकि लगभग लोग समाज के अग्रणी लोग है कुछ तो राजनीति पार्टी से भी है। जबकि किसी आंदोलन ,रैली ,और भीड़ भाड़ लगाना वर्जित है । फिर भी कोरोना को चुनैती देने का क्या मतलब है। आखिर प्रशासन कोरोना गाईडलाईन का खुला उलंधन करने वालो पर करवाई कियु नही करती।