25 राज्यों में बारिश का कहर: बारिश की वजह से कई लोगो की मौत!
1 min read
Rain havoc in 25 states: Many people died due to rain!
न्यूज़ टेल डेस्क : देश के कई राज्य अभी भी बारिश का कहर झेल रहें हैं लोग । महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, हिमाचल और जम्मू सहित देश के 25 के राज्यों में बारिश जारी है। महाराष्ट्र में बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से अब तक 99 और गुजरात में 95 लोगों की मौत हो चुकी है।
बता दे, तेलंगाना के वारांगल, पेडापल्लीकई और भद्राद्री-कोठागुडेम जिलों के शहर और गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। यहां करीब 20 हजार लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह ले जाया गया है। इधर, महाराष्ट्र के पालघर की मुख्य नदियां- वैतरणा, तानसा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
मुंबई को पानी देने वाली तानसा झील भारी बारिश के बाद ओवरफ्लो होने लगी। महाराष्ट्र में गुरुवार को बारिश से 4 लोगों की मौत हो गई। गुजरात के कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश हुई। अहमदाबाद में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया।