November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

PUNJAB : लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट, 2 की मौत, 4 घायल, कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल

1 min read

पंजाब : पंजाब के लुधियाना कोर्ट परिसर में ब्लास्ट से दो लोगों की मौत हो गयी है। जब कि 4 लोग गंभीर रुप से घायल है। ब्लास्ट के बाद कोर्ट परिसर में अफरा- तफरी मच गयी है। ब्लास्ट कैसे हुआ इस बात की जानकारी मिल खबर लिखें जाने तक नही मिल पायी है। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। ब्लास्ट परिसर के दूसरे मंजील पर हुआ है। धमाका किस चीज का था। अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट लुधियाना कोर्ट के कॉपी ब्रांच में हुआ है। फिलहाल कोर्ट में वकीलों की हड़ताल चल रही है, इसलिए कोर्ट में ज्यादा भीड़ नहीं थी। लोगों ने बताया कि धमाके से 6 मंजिला इमारत हिल गया। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह धमाका कोई बम ब्लास्ट है या सिलेंडर फटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.