जुगसालाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की दावेदार नीलूफर हुसैन का जनसम्पर्क अभियान, कंबल वितरण के साथ विकास का दिया भरोसा
जमशेदपुर:जुगसालाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद की दावेदार नीलूफर हुसैन ने जनसम्पर्क अभियान के तहत जुगसालाई गरीब नवाज कॉलोनी के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। नीलूफर हुसैन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।


जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया।इस मौके पर नीलूफर हुसैन ने कहा कि यदि जनता उन्हें अध्यक्ष पद के लिए अवसर देती है, तो जुगसालाई का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट के अवसर बढ़ाने और नशाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही मोहल्ला क्लिनिक की स्थापना, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और सभी 22 वार्डों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जुगसालाई के हर वर्ग और हर वार्ड का समान रूप से विकास ही उनका लक्ष्य है।
