मंडल कारा के छत से कूदकर कैदी ने की आत्महत्या
1 min read
न्यूज़ टेल/चाईबासा : मंडल कारा के छत से कूदकर कैदी ने की आत्महत्या घटना के बाद घायल हालत में कैदी को पहुंचाया गया अस्पताल,पुलिस कप्तान के कहा जेल से भागने का कर रहा प्रयास।
चाईबासा मंडल कारा में शुक्रवार को एक बड़ी घटना घटी. इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हत्या के आरोप में चाईबासा मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी मुरली लागुरी (30) ने जेल की छत से कूदकर शुक्रवार को आत्महत्या कर ली।
यह घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। छत से कूदने के पश्चात जेल प्रशासन ने विचाराधीन कैदी मुरली लागुरी को घायल हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।बता दें कि जिले के टोंटो थाना में दर्ज हत्या के मामले में मुरली लागुरी 2020 से चाईबासा जेल में बंद था. वह टोंटो थाना के जामडीह गांव का रहने वाला था। जेल व स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे जहां सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। इधर, जेल प्रशासन की ओर से मामले की पूरी जांच की जा रही है। आखिर किस वजह से कैदी ने आत्महत्या की इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।इस सबंध में पुलिस अधिक्षक आशुतोष शेखर से पुछे जाने पर बताया गया मृतक कैदी से जेल से भागने का प्रयास कर रहा था उसी दौरान दिवाल फादने के क्रम में पैर फिसल जाने के कारण गिर गया और उसे चोट लगी।यह बताया गया सर में गंभीर चोट लगी है जिसके कारण उसकीमौत हुई है।फिर भी मामले की जांच कि जा रही है।