सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर के प्रिंस मिश्रा झारखंड अंडर-19 राज्य क्रिकेट टीम में चयनित
1 min read
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर के दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले प्रिंस मिश्रा को बी.सी.सी.आई. द्वारा आयोजित आगामी कूचबिहार ट्रॉफी में झारखंड राज्य अंडर -19 क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।
यह पूरे सी.पी.एस. परिवार के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।
सी.पी.एस. प्रबंधन, प्रधानाचार्य, श्रीमती मौसमी और स्कूल के कर्मचारियों ने उनके भविष्य के प्रयासों में शुभकामनाएं और सफलता की कामना की।