गोविंदपुर, बारीगोरा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कब होगा जनता को बताए प्रधानमंत्री?
1 min read
6 माह पूर्व किया था ऑनलाइन शिलान्यास।
इवेंट मैनेजमेंट के माध्यम से जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास _डॉ परितोष
जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड की जनता को भ्रमित कर वोट लेने का काम करना चाहती है,जिसके तहत आज प्रधानमंत्री जी इवेंट मैनेजमेंट कर रहे हैं। डॉ परितोष ने कहा की इसी प्रकार लोकसभा चुनाव से पहले बड़े-बड़े इवेंट मैनेजमेंट के तहत जमशेदपुर में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण हेतु ऑनलाइन शिलान्यास कार्यक्रम रखा था। 6 महीने के बाद जिन-जिन जगहों पर शिलान्यास हुआ था वहां जाकर आप हकीकत को देख सकते हैं।जमशेदपुर के 5 लाख की आबादी रेलवे ओवरब्रिज नहीं होने के कारण रेंगने को मजबूर है चाहे वो वारीगोरा फाटक हो, गोविंदपुर फाटक, खैरबनी फाटक हो सभी जगह पर प्रतिदिन जाम की स्थिति रहती है लाखों की आबादी परेशान है।
जनता पूछना चाहती है भारतीय जनता पार्टी और स्थानीय सांसद और प्रधानमंत्री महोदय से की शिलान्यास के 6 महीने बाद भी अभी तक उन फटको पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य क्यों नहीं हो रहा है। कोरोना के समय जिन पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव छोटा गोविंदपुर सहित अन्य स्टेशनों पर था आज वो बंद है। पैसेंजर ट्रेनों की स्थिति क्या है यह सभी लोग जानते हैं सिर्फ बड़ी-बड़ी अट्टालिकाएं बनवाकर झूठे प्रचार कर देश की जनता को गुमराह करने का यह प्रयास है।मोदी सरकार आम जनों के हितों की अनदेखी कर रही है झारखंड की जनता पूरी तरह से उनके दिग्भ्रमित करने वाले वाद