प्रधानमंत्री जी महंगाई से निजात दिलाइए : दुखू मछुआ
जमशेदपुर : महगांई के विरोध में जन संघर्ष कर्ता दुखू मछुआ ने देश के प्रधानमंत्री को ट्विट कर अपील किए है कि पेट्रोल,डीजलों,गैस,सरसो तेल इत्यादि के बढते हुए मंहगाई से देश के लोगों का हाल बेहाल है।बढ़ते महगांई से देश के लोगों का आर्थिक स्थिति में काफी बुरा असर पडा है।पेट्रोल,डीजलों के बढते महगांई से यातायात के साधनों के किरायों में वृद्धि हुई है, जो देश के आम जनताओं को भुगतना पड़ रहा है।उज्जवला योजना के तहत आम जनों को गैस सिलेंडर तो मिला लेकिन गैस के बढ़ते हुए महगांई से लोग गैस सिलेंडर भरवा नही पा रहे है।समाज से दुखू मछुआ ने अपिल किया है कि केंद्र सरकार शिघता बढ़ते हुए महगांई पर विराम लगाई एवं देश के जनता को महगांई के मार से निजात करें।