आकाश शाह को जमशेदपुर विधायक सरयू राय का व्यवसाय मामलों के विधायक प्रतिनिधि बनने पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुमित चौधरी ने दी बधाई
सरायकेला: विधायक सरयू राय ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए जमशेदपुर के मारवाड़ी समाज के युवा समाजसेवी व साकची के व्यवसायी व भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के प्रवक्ता आकाश शाह को विधायक प्रतिनिधि ( व्यवसायी मामलों) मनोनीत किया है. श्री राय ने बुधवार को महाल्या के सुअवसर पर अपने विधानसभा कार्यालय से एक पत्र जारी कर विधिवत इसकी घोषणा की है. आकाश शाह ने इस मनोयन के लिए श्री राय का आभार प्रकट किया है. साथी सरायकेला मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुमित चौधरी ने अपने मित्र और मारवाड़ी समाज के सक्रिय सदस्य आकाश शाह को बधाई दी है।