November 24, 2025

NEWS TEL

NEWS

बिहार भाजपा में नया प्रदेश अध्यक्ष तय करने की तैयारी, धर्मेंद्र को सर्च टीम का जिम्मा—नीतिश मिश्रा शीर्ष दावेदार

बिहार: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के मंत्री बनने के बाद पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजनीतिक और जातीय समीकरणों के हिसाब से नामों की चर्चा सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में जोरों पर है। सबसे आगे नीतीश मिश्रा का नाम माना जा रहा है, जो झंझारपुर से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के बेटे हैं। उनके अलावा जनक राम, संजीव चौरसिया और विवेक ठाकुर जैसे नेताओं के नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल हैं। पार्टी की पुरानी परंपरा “एक व्यक्ति, एक पद” को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया जा रहा है। मिथिला क्षेत्र में नीतीश मिश्रा को कैबिनेट में शामिल न किए जाने से नाराजगी देखने को मिली है, जिसके कारण उन्हें संगठन की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का निर्णय माना जा रहा है। वहीं दलित समाज से आने वाले जनक राम को भी नए प्रदेश अध्यक्ष बनने का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। भाजपा का उद्देश्य जातीय संतुलन और संगठनिक मजबूती को ध्यान में रखते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करना है, जो जल्द ही अंतिम रूप ले सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.