बारात के अतिशबाजी में जला आलू-प्याज का दुकान
1 min read
जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना अंतर्गत डीबी रोड बाजार में दिलीप साहू के आलू-प्याज की दुकान में आग लग गई। घटना के वक्त ही बागबेड़ा पुलिस की गाड़ी जा रही थी आग की लपटों को देखकर स्थानीय लोगों को इस बात की खबर देते हुए फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया और पुलिस के साथ-साथ आम लोग भी आग बुझाने में लग गए और फायर ब्रिगेड की गाड़ी के आने के पहले ही आग पर काबू पा लिया गय। इस आगजनी से दुकानदार को लगभग 30,000 रुपए के नुकसान की बात बताई जा रही है। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बाजार के पास से ही एक बारात गुजरी थी और आतिशबाजी हो रही थी। आतिशबाजी से ही उनके दुकान में आग लगी है।