पीएम मोदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में लगाई अरदास, टेका मत्था, बनाया खाना, बेली रोटी, फिर लोगों को परोसा लंगर
न्यूज़ टेल/पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। पीएम मोदी सोमवार को पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां ना सिर्फ माथा टेका बल्कि उन्होंने लंगर बनाकर लोगों को परोसा भी। पीएम मोदी की सादगी को देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए।

गुरुद्वारा पहुंचते ही पीएम मोदी ने पहले माथा टेका और अरदास की। जिसके बाद उन्होंने प्रसाद खाया। फिर लंगर वाले एरिया में पहुंचे। जहां पीएम मोदी ने पहले खाना बनाया फिर रोटियां बेली। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों को अपने हाथों से लंगर परोसा। पीएम मोदी करीब 20 मिनट तक पटना साहिब में रुके। पीएम के साथ रविशंकर प्रसाद और अश्विनी चौबे भी मौजूद रहे।

यह पहला मौका है, जब कोई पीएम पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे हैं। पीएम मोदी के नाम ना सिर्फ पटना में पहली बार रोड शो करने बल्कि पटना साहिब जाने का इतिहास भी अपने नाम कर लिया है।