November 3, 2025

NEWS TEL

NEWS

पानी की लहरों के बीच फहराया तिरंगा, pm मोदी ट्वीट करते बोले- इस जज्बे को प्रणाम

1 min read

न्यूज़ टेल डेस्क : इस प्रयास की सराहना खुद PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर की है। PM ने ट्वीट कर कहा कि इस जज्बे को प्रणाम! तिरंगे के प्रति अतुलित सम्मान का यह साहसिक दृश्य भारतीयों के उत्साह और उमंग को दर्शाता है।

पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस बीच मोदी सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया है, तो वहीं खंडवा के तैराक युवाओं ने इस अभियान को अनोखे ठंग से मनाया। खंडवा के इस तैराक दल की लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सराहना भी की है।

दरअसल खंडवा यह तैराक दल रोज नदी में तैर कर शरीर को फिट रखने का गुर सिखाता है। तैराकी करने वाले इस समूह ने इस बार आजादी का जश्न मनाने के लिए नदी में तैरते हुए तिरंगा फहराया। इतना ही नहीं तैराकी करते हुए इस दल ने बीच नदी में भारत माता के जयकारे भी लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.