June 14, 2025

NEWS TEL

NEWS

लोहरदगा बाजार से पीएलएफआई का कुख्यात उग्रवादी संदीप भगत गिरफ्तार।

1 min read

न्यूज टेल डेस्क: झारखंड के लोहरदगा जिले में पुलिस और सशस्त्र बल को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पीएलएफआई (Peoples Liberation Front of India) से जुड़ा हार्डकोर उग्रवादी संदीप भगत को गुरुवार 12 जून को लोहरदगा मार्केट से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। संदीप भगत लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर कई संगीन मामले दर्ज थे।

लोहरदगा SP और SSB की संयुक्त कार्रवाई से मिली सफलता। लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक और सशस्त्र सीमा बल गुमला के कमांडेंट के नेतृत्व में यह छापेमारी अभियान चलाया गया। किस्को थाना क्षेत्र के SDPO वेदांत शंकर, SSB इंस्पेक्टर मनीष चौबे और थाना प्रभारी सुमन मिंज की टीम ने लोहरदगा मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान संदीप भगत को वी-मार्ट के पास से गिरफ्तार किया गया।

संदीप भगत पर दर्ज हैं कई गंभीर आपराधिक मुकदमे, गिरफ्तार संदीप भगत, ग्राम सेमरडीह (थाना किस्को) का निवासी है। उसके खिलाफ अपहरण, लूट, धमकी, अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि वह 17 CLA एक्ट के तहत वांछित था और वर्षों से फरार था। इससे पहले 9 जून को इसी क्षेत्र से भाकपा माओवादी के ललिंदर महतो की गिरफ्तारी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.