पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
1 min read
न्यूज टेल डेस्क: गोवर्धन पार्क, छोटा गोविंदपुर में जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष सिंह की पहल पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नेल्सन ग्लोबल और स्थानीय जनों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं भी शामिल हुईं और उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधे रोपे।

महिलाओं ने लिया वृक्ष सेवा का संकल्प
पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने न सिर्फ पौधे लगाए, बल्कि उनकी देखभाल और सुरक्षा का भी संकल्प लिया। डॉ परितोष सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इस वर्ष 50 वृक्ष लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। नेल्सन ग्लोबल कंपनी द्वारा लगाए गए पौधों के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था की जा रही है।

हर व्यक्ति एक पौधा लगाए – डॉ परितोष सिंह
डॉ परितोष सिंह ने आमजन से अपील की कि इस वर्ष हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी सेवा करें। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और इनकी सुरक्षा ही हमारे पर्यावरण की सुरक्षा है। कार्यक्रम में सभी ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया और इस पुनीत कार्य को निरंतर जारी रखने का आश्वासन भी दिया।