विश्व पर्यावरण दिवस : यूथ इंटक के द्वारा विभिन्न जगहों पर किया गया पौधारोपण
1 min read

जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूथ इंटक द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर यूथ इंटक के जिला अध्यक्ष अभिनंदन सिंह, जिला महासचिव आलोक दुबे, ए. आर रहमान सहित यूथ इंटक के कार्यकर्ताओं मौजूद थे। सभी ने मिलजुलकर विश्व पौधारोपण किया इस दौरान अभिनंदन सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचना बहुत जरूरी है और इस प्रकार के कार्य के लिए आज के युवा पीढ़ी को इसको बचाने की पूरी जिम्मेवारी लेना होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूथ इंटक के पाधिकारियों के साथ-साथ कार्यकर्तागण मौजूद थे।
