April 11, 2026

NEWS TEL

NEWS

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के 13 छात्रों का ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी में प्लेसमेंट, सभी बनेंगे सॉफ्टवेयर डेवलपर

जमशेदपुर:श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का परचम लहराया है। विश्वविद्यालय के कुल 13 छात्रों का देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी में कैंपस प्लेसमेंट हुआ है, जहां सभी चयनित छात्र सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर नई दिल्ली में अपनी सेवाएं देंगे। प्लेसमेंट हेड सुभोदीप भद्रा के अनुसार चयनित छात्र डिप्लोमा, बी.टेक और बीसीए जैसे विभिन्न कोर्स से हैं, जो संस्थान की बहुआयामी शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। डिप्लोमा (कंप्यूटर साइंस) 2023–2026 बैच से खुशी सिंह और सकीना खातून, बी.टेक (सीएसई) 2022–2026 बैच से मृणालिनी कुमारी महतो तथा बीसीए (2023–2026) बैच से अमन कुमार सिंह, अपर्णा साव, दिवाकर पांडा, रानी कुमारी, रोहित साह, पिंकी बिसाई, प्रणय मैती, प्रिया महाराणा, आदित्य कुमार और आदित्य राज सिंह का चयन हुआ है।

इस सफलता पर कुलपति प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, कौशल विकास और उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और प्रशिक्षण टीम के मार्गदर्शन से छात्रों को प्लेसमेंट प्रक्रिया के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया गया। वहीं चयनित छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और संस्थान को देते हुए इसे अपने करियर की एक मजबूत शुरुआत बताया। यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.