September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

बिहार की राजनीति पर पीके का बड़ा बयान: नीतीश-तेजस्वी पर हमलावर, चिराग पासवान को बताया ‘प्रगतिशील

1 min read

बिहार:चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बिहार की मौजूदा राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके गठबंधन पर तीखा हमला किया, जबकि केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान के प्रति नरम रुख अपनाया। लाइव हिन्दुस्तान को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि चिराग जातिवादी राजनीति नहीं करते और बिहार की प्रगति की बात करते हैं।

प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि चिराग पासवान के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध हैं, लेकिन जब तक वे भाजपा के साथ गठबंधन में हैं, तब तक उनके साथ किसी भी तरह का राजनीतिक रिश्ता संभव नहीं है। उन्होंने नीतीश और लालू को बिहार की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा ने अपनी-अपनी राजनीतिक जरूरतों के लिए इन दोनों नेताओं को समर्थन दिया।

चिराग पासवान की तारीफ करते हुए पीके ने कहा कि वह युवा हैं और विकास की राजनीति करते हैं, जो बिहार की मौजूदा स्थिति को बदलने की बात करते हैं। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा द्वारा नीतीश को सत्ता में बनाए रखना केवल सांसदों की संख्या बढ़ाने की राजनीति है। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर जमकर निशाना साधा और खुद को बिहार के भविष्य के लिए एक विकल्प के रूप में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.