लोग जागरुक होकर कोरोना को मात दे ये मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार होगा : बॉबी सिंह
आदित्यपुर : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के मार्गदर्शन में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 अंतर्गत मांझी टोला स्थित आदर्श शिक्षा निकेतन परिसर में डिपूटी मेयर नगर निगम बॉबी सिंह के द्वारा भाजपा आदित्यपुर मंडल के सदस्यों की उपस्थिति में लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण कर सेवा दिवस मनाया गया। इसमें सैनिटाइजर, मास्क तथा जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। बॉबी सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए। गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कोविड से बचाव की सामग्री बाँटकर लोगो को कोविड के प्रति जागरूक किया गया। बॉबी सिंह ने कहा कि लोग जागरुक हो और कोरोना को मात दे ये मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात होगी।इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार, आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, पार्षद रंजन सिंह, पार्षद बरजोराम हांसदा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णमुरारी झा, संजीव रंजन, गणेश कालिंदी, सावन गुप्ता, गुरमीत सिंह जुजु आदि उपस्थित थे।