June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान

जमशेदपुर : मानगो संकोसाई रोड नंबर एक के संजीवनी पथ के अंतिम छोर में पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा बदबूदार गंदे पानी का हो रहा है सप्लाई। सूचना मिलते ही पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह। मानगो शंकोसाई रोड एक के संजीवनी पथ के नीचे श्याम नगर के किनारे लगभग चालीस घरों में बदबूदार और गंदे पानी की सप्लाई हो रही है पानी इतना बदबूदार है कि लोग नल नहीं खोल पा रहे हैं उपस्थित महिलाओं ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि पीने का पानी खरीद कर ला रहे है और नहाने एवं घरेलू कार्य के लिए नदी का सहारा ले रहे हैं । मौके में उपस्थित भाजपा नेता विकास सिंह ने कार्यपालक अभियंता होरो जी एवं कनीय अभियंता पंडित महतो जी को मामले की जानकारी दिया। विभागीय पदाधिकारियों ने  संवेदक को अभिलंब समस्या का समाधान करने को कहा । अधिकारियों ने भाजपा नेता विकास सिंह को दूरभाष में बताया कि हर हाल में जल्द हो जाएगा समस्या का समाधान। मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, राजेश साहू दुर्गा दत्ता, सुनील गोराई ,अजय गोराई ,सुशीला शर्मा ,शुभम कुमार, शीला देवी, सुचित्रा देवी, रूबी देवी ,शकुंतला देवी, अंजू देवी, अनिता देवी ,कल्पना देवी, मुकेश गुप्ता ,रूपा देवी ,आराधना देवी ,जयप्रकाश गुप्ता, विशेश्वर झा, रूबी देवी नीतू देवी मुख्य रूप से उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.