करंजिया उड़िसा में नवा खाई भेंट घाट मिलन समारोह संपन्न, जमशेदपुर के गोंड समाज के लोगों का किया गया अभिनंदन
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: करंजिया उड़िसा में नवा खाई भेंट घाट मिलन समारोह संपन्न हुआ। जमशेदपुर के गोंड समाज के लोगों का किया गया अभिनंदन।
अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संग से जिला अध्यक्ष दिनेश साह गोंड ओर उनके साथ समाज के लोग, रामानंद प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, गणेश साह, राम बच्चन ठाकुर, सोहन साह और साथ में अम्बे ठाकुर इसके साथ काफी लोग शामिल थे।
मुख्य अतिथि बसन्ती हेमभ्रम उपस्थित थे जिसमें सम्मानित अतिथि गोंड समाज के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक गुरू चरण नायक और साथ में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संग के जमशेदपुर से अध्यक्ष दिनेश साह गोंड जी को सम्मानित किया गया। बहुत ही अच्छी तरह से पुजा अर्चना के साथ साथ गाजे बाजे नंगारे के साथ इन दोनों का अंग वस्त्र के साथ ज़ोर दार स्वागत किया गया।