June 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

चोरी करने आए चोर को लोगों ने पकड़ा, खंभे में बांधकर पीटा…

1 min read

बिहार : गोपालगंज शहर के वीएम फील्ड के पास स्थित एक खटाल में गुरुवार देर रात चोरी करने घुसे दो चोरों को खटाल के मालिक ने पकड़ कर लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं दोनों को बुधवार सुबह तक खंभे से बांधकर रखा। इसके बाद पुलिस आई तो अपने साथ ले गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शहर के VM फील्ड के पास वीरेंद्र यादव खटाल चलाते हैं। यहां से ही वे डेयरी भी चलाते हैं। बुधवार देर रात दो चोर खटाल में घुसे और वीरेंद्र यादव के पेंट के पॉकेट से 5 हजार कैश और मोबाइल चोरी कर भागने लगे। तभी वीरेंद्र यादव की नींद खुल गई।

स्थानीय लोगों ने दोनों की तलाशी ली तो उसके पास से कैश और मोबाइल बरामद हुआ। आक्रोशित लोगों ने दोनों को बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद खंभे से बांधकर दोनों को सुबह तक रखा। बुधवार सुबह पुलिस आई तो वीरेंद्र सिंह ने आपबीती सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.