अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान “टाउ टे” का आंशिक असर झारखंड पर भी
राँची : अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान “टाउ टे” का आंशिक असर झारखंड पर पड़ सकता है। इस तूफान की वजह से आज से राज्य में बादल छाए रह सकते हैं मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि चक्रवाती तूफान “टाउ टे” का व्यापक असर झारखंड पर नहीं होगा, लेकिन इसका क्लाउड बैंड झारखंड में भी आएगा।

ऐसे में झारखंड में आज शाम से बादल छाए रहने के आसार हैं, ऐसी स्थिति कल तक बनी रहेगी 19 मई से आसमान में बादल पूरी तरीके से छट जाएंगे, हालांकि इस दौरान बारिश के आसार न के बराबर हैं। अरब सागर से काफी दूर होने की वजह से झारखंड में तूफान का व्यापक असर नहीं होगा।