भाषा को हटाने को लेकर विरोध में संसाद प्रतिनिधि योगेन्द्र शर्मा उर्फ मुन्ना ने खोला मोर्चा
1 min read
सरायकेला : जिला सरायकेला-खरसावाँ के आदित्यपुर में कांग्रेस पार्टी के वैनर तले संसद प्रतिनिधि योगेन्द्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा के नेतृत्व में एक संवाददाता संम्मेलन का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में झारखण्ड सरकार के नई नियोजन नीति 2021 में विभिन्न स्तरों पर किये जाने वाले नियुक्ति हेतु झारखण्ड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षाओं में हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा सहित 12 क्षेत्रीय भाषाओं में भोजपुरी, मगही, मैथिली एवं अंगिका को शामिल करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी को सरायकेला जिला कांग्रेस कमिटी के संसाद प्रतिनिधि योगेन्द्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा ने राजेश कुमार ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस झारखण्ड रांची से इन क्षेत्रीय भाषाओं को शामील करने का अपील किया है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता झाखण्ड सरकार के नियोजन निति 2021 में भाषा को हटाने को लेकर विरोध में मोर्चा खोल दिया है। जिसे लेकर जिला सरायकेला खरसावां कांग्रेस पार्टी केे संसद प्रतिनिघि योगेन्द्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा ने संवाददता संम्मेलन कर बताय कि झारखण्ड सरकार की नई नियोजन निति 2021 में विभिन्न स्तरों पर किये जाने वाले नियुक्ति हेतु झारखण्ड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षाओं में हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा सहित 12 क्षेत्रीय भाषाओं में भोजपुरी, मगही, मैथिली एवं अंगिका को हटाने से कांग्रेस पार्टी में भी नाराजगी देखी जा रही है। वही मुन्ना शर्मा ने कहा की क्षेत्रीय भाष को हटाने से एक वड़ा समुदाय को अपमानित किया गया है। इस मुद्दे को लेकर राजेश कुमार ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस झारखण्ड रांची और आलम गिर आलम को तीन सूत्री मांगों के साथ हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा सहित 12 क्षेत्रीय भाषाओं में भोजपुरी, मगही, मैथिली एवं अंगिका को शामिल करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी को सरायकेला जिला कांग्रेस कमिटी के संसाद प्रतिनिधि मुन्ना शर्मा ने इन क्षेत्रीय भाषाओं को शामील करने का अपील किया है। उन्होने कहा की कांग्रेस पार्टी सभी समुदाय को सम्मान ने का काम करता है। इस मौके पर सुरेशघारी,मृद्धनाथ तिवारी,मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।