November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

परमजीत सिंह रौशन बने बिरसानगर गुरुद्वारा के प्रधान, सीजीपीसी ने दी बधाई

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: आरा परमजीत सिंह रौशन बिरसा नगर गुरुद्वारा के नए प्रधान चुने गये। खालसा सृजना दिवस के मौक़े पर गुरुग्रंथ साहिब की हजूरी में संगत के जयकारों बीच उन्हें प्रधान चुना गया। शनिवार को संगत ने दशमेश प्रकाश गुरुद्वारा साहिब, बिरसानगर जोन नंबर सात में स्त्री सत्संग सभा, नौजवान सभा और संगत के समर्थन से परमजीत सिंह रौशन को प्रधान, सुखदेव सिंह को महासचिव और बलदेव सिंह काले को वरीय चेयरमैन चुना गया। सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने टीम सहित बिरसानगर पहुँच कर परमजीत सिंह रौशन को बधाई दी और धार्मिक और सामाजिक दायित्व निर्वहन में निरंतर जुड़े रहने का परामर्श भी दिया। परमजीत सिंह रोशन तीन वर्षों के लिए 2027 तक प्रधान पद पर अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.