भाजपा गोलमुरी मंडल के द्वारा मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

जमशेदपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में नीलडीह पार्क के समीप महामंत्री एनके ओझा के घर पर मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी, महिला अध्यक्ष ज्योति अधिकारी , मंडल प्रभारी राकेश सिंह, रंजीत गुप्ता, विनोद झा, शेखर राव, मुनीराम हेंब्रम, दिनेश शर्मा, देवाशीष झा, उमेश गिरी, बंटी अग्रवाल, ओम प्रकाश शाह, बंटी सिंह, विमला साहू, ममता कपूर, पुष्पा पाठक, सरबजीत कौर, सपना दे, रत्ना साहू, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।