November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

दर्दनाक : तेज रफ्तार डंपर ने ली एक की जान

1 min read

जमशेदपुर : जमशेदपुर की सड़कों पर एकबार फिर से रफ्तार का कहर दिखा। बर्मामाइंस मुख्य गोलचक्कर पर टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट के सामने एक अनियंत्रित डंपर संख्या JH05BE- 6503 ने स्कूटी सवार को रौंद दिया। घटना इतनी दर्दनाक थी, कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गये। राह पर चल रही महिलाएं रोने लगी. व्यक्ति का शरीर पूरी तरह से कुचल गया था। उधर सूचना पाकर थाना प्रभारी राजू व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और छत- विक्षप्त शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

वहीं स्कूटी भी डंपर के अगले चक्के में फंस गया था। मृत व्यक्ति की स्कूटी में सिविल कोर्ट का स्टिकर लगा है। उसके कागजातों पर तुरामडीह कॉलोनी का पता है। जिसपर नाम विनोद सिंह लिखा हुआ है। बताया जा रहा है। कि मृतक घर लौट रहा था। उसके गाड़ी में सत्तू वगैरह थे। जो सड़क पर बिखरे पड़े थे। डंपर ओवरलोड बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.