June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

पहलगाम हमला: शहीद नेवी अफसर विनय नरवाल को पत्नी हिमांशी ने दी अंतिम विदाई, ताबूत से लिपट बोलीं- ‘जय हिंद’

1 min read

पहलगाम हमला:करनाल, हरियाणा के रहने वाले नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में गोली लगने से मौत हो गई। विनय अपनी पत्नी हिमांशी के साथ घूमने के लिए कश्मीर गए थे। यह यात्रा उनका हनीमून प्लान थी, जो पहले यूरोप जाना चाहते थे, लेकिन वीजा न मिलने के कारण उन्होंने कश्मीर जाने का फैसला किया। दुर्भाग्यवश, यह यात्रा उनके लिए आखिरी साबित हुई।

बुधवार को जब विनय का पार्थिव शरीर उनके गृह नगर करनाल पहुंचा, तो वहां माहौल गमगीन हो गया। पत्नी हिमांशी ताबूत से लिपटकर बार-बार रोती रहीं और नम आंखों से अपने वीर पति को अंतिम सलामी दी। उन्होंने कहा, “हमें आप पर हमेशा गर्व रहेगा, जय हिंद।” इस मार्मिक दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

विनय और हिमांशी की शादी इसी साल 16 फरवरी को हुई थी। शादी के बाद वे कश्मीर घूमने गए थे। हमले के बाद पूरे देश में शोक और आक्रोश की लहर फैल गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं और लोगों ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और कहा है कि आतंकियों को इसका सख्त जवाब मिलेगा। विनय की शहादत देश के लिए एक बड़ी क्षति है, लेकिन उनका साहस और समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.