November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी के भ्रष्टाचार, नशा और सहारा इंडिया में फंसा पैसा नहीं देने के खिलाफ 18 को पदयात्रा

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी के तरफ से 18 जनवरी को सुबह साढे़ नौ बजे प्रदेश अध्यक्ष निपु सिंह की आवास शिवाजी नगर बूटी से बूटी मोड़ चौक तक भ्रष्टाचार, नशा एवं सहारा इंडिया में फंसा पैसा नहीं देने के खिलाफ पदयात्रा निकाली जाएगी |

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबन चौबे ने प्रचार रथ गाड़ी को पार्टी का ध्वज लहरा कर रवाना करेंगे |

वही पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष निपु सिंह ने कहा कि सिर्फ नारे लगाने से भ्रष्टाचार नहीं मिटेगा राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त और नशा मुक्त करने के लिए सभी लोगों को जागरुक होकर खुद आगे आना होगा और कहा कि सहारा में फंसा पैसा 85 प्रतिशत गरीबों का है इसे हर हाल में दिलवा कर रहूंगा जब तक सहारा इंडिया का फंसा पैसा गरीबों को नहीं मिलेगा तब तक मेरा आंदोलन जारी रहेगा और आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा और रांची जिले में हर जगह गांव, गली, बस्ती और मोहल्ले में सहारा इंडिया का फंसा पैसा नहीं देने का विरोध किया जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.