रांची बंद: सिरम टोली फ्लाइओवर रैंप विवाद को लेकर आदिवासी संगठनों का विरोध, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित
1 min read
रांची में सिरम टोली फ्लाइओवर रैंप को हटाने की मांग को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाए गए रांची बंद का असर शहर के कई इलाकों में दिखने लगा है।लोवाडीह चौक के पास बंद समर्थकों ने वाहनों को रोक दिया और नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कांके इलाके में भी यही हालात हैं, जहां मुख्य सड़कों पर आवागमन बंद है और चौक-चौराहों की दुकानें बंद करा दी गई हैं। सिरम टोली चौक पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जबकि स्टेशन की ओर जाने वाले ऑटो रिक्शा का संचालन सामान्य है।

कोकर चौक पर बंद समर्थकों ने टायर जलाकर चक्का जाम कर दिया और दुकानों को बंद कराया। पिस्का मोड़ और कांटा टोली चौक पर भी प्रदर्शन जारी है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। हालांकि, अरगोड़ा चौक और किशोर गंज चौक जैसे इलाकों में वाहनों का परिचालन सामान्य है।

रांची बंद के मद्देनजर राजधानी के कई स्कूलों ने पैरेंट्स-टीचर मीटिंग स्थगित कर दी है और कई स्कूल बंद हैं। हालांकि, CBSE 12वीं बोर्ड की पॉलिटिकल साइंस और ICSE बोर्ड की होम साइंस परीक्षा के लिए स्कूल खुले रहेंगे।शुक्रवार शाम को केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली बचाओ मोर्चा के तत्वावधान में मशाल जुलूस निकाला गया।

जयपाल सिंह स्टेडियम से शुरू होकर जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा, जहां बंद को सफल बनाने की अपील की गई।सुरक्षा के लिए विशेष इंतजामरांची पुलिस ने बंद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 1000 से अधिक अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। और इनमें प्रभावित इलाके लोवाडीह चौक ,कांके ,कोकर चौक ,पिस्का मोड़ ,कांटा टोली चौक हैं। और सामान्य स्थिति वाले इलाके अरगोड़ा चौक ,किशोर गंज चौक हैं।