अवैध उत्खनन मामले में विपक्षी विधायकों ने सदन के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
राँची : झारखंड विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन आज विपक्षी भाजपा विधायकों ने विधानसभा सत्र से पहले बालू उठाव और अवैध उत्खनन मामले पर विरोध प्रदर्शन किया। अवैध उत्खनन का मामला सत्ता पक्ष के विधायक सीता सोरेन और लोबिन हेंब्रम ने भी सदन में उठाया था। सदन के बाहर भाजपा विधायकों ने सत्ता पक्ष के दोनों विधायकों के मांगों का समर्थन करते हुए हाथों में तख्तियां लिए अवैध उत्खनन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।
इस मामले पर भाजपा विधायक वीरेंची नारायण ने कहा जब सत्ता पक्ष के विधायक सरकार पर ही अवैध खनन को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं फिर आप खुद ही समझ सकते है की राज्य सरकार की तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। वहीं भाजपा विधायक अमित मंडल ने भी पत्थर अवैध उत्खनन मामले पर राज्य सरकार के ऊपर सवाल खड़े किए हैं और इसकी जांच की मांग की है।