सिर्फ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ही चला सकते है देश : आनन्द बिहारी दुबे
1 min read
जमशेदपुर / न्यूज़ टेल : प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं जिला कांग्रेस के निर्देशानुसार साकची राजीव चौक के समीप नुक्कड सभा का आयोजन पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष अमर कुमार मिश्र के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपने कुनीतियों एवं पापों को छिपाने के लिए गाल बजा रही है। आज झारखंड सरकार के द्वारा जनहित में सैकडों योजनाएं धरातल पर गठबंधन सरकार के नेतृत्व में उतार दिए गए है। सभी बुजुर्ग, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों को प्रतिमाह एक हजार का पेंशन मिलना प्रारंभ हो गया है। बच्चों का पढ़ाई, उच्च शिक्षा, छात्रों का छात्रवृति सहित ग्रामीणों को साडी, लुंगी योजना जैसे जैसे धरातल पर उतरते गई, वैसे वैसे भाजपा दिशा विहीन होती जा रही है।
अब रहा भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री मोदी जी के कारनामें, तो जब से मोदी जी आये है, तब से महंगाई चरम पर है, गैस सिलेंडर 1142:50 रू, कांग्रेस सरकार में 450 रू थी, 2014 में 3 महिनों के लिए मोबाईल रिचार्ज करने में जहां 199/- लगते थें आज ₹799/_ लग रहा है। मोदी सरकार हम जनता को भयंकर लुट रही है। जनता को अब तय करना है कि उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा को बहुत महंगा कर दिया। जिससे मध्यमवर्गीय परिवार और गरीब परिवार के बच्चे कैसे पढ़ेंगे। मोदी जी धड़ल्ले से सरकारी उपक्रम बेच रहें है। इससे देश बहुत कमजोर होगा। देश व्यापारियों के हाथों में जा रहा है, जो बहुत खतरनाक मोड़ पर देश खड़ा है।
आम जनता को आगे आना होगा, अडानी-मोदी का संबंध क्या है, अडानी समुह में 20 हजार करोड़ किसके है, जनता को बताओं, भारत देश आम जनता का है, उसे भाजपा के लोग मोदी जी के साथ मिलकर बेच रहें है।
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी आम जनता के बात उठा रहे है, तो उन्हें केस में फंसा कर, उनकी लोकसभा से सदस्यता निरस्त की गई। इससे जाहिर है कि मोदी सरकार घबराई हुई है।
अब गरीबों, नौजवान के हितार्थ सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ही देश को चला सकते है।
जब जब भाजपा हताश होती है तब तब दंगा फैलाने के नीति पर कार्य योजना को हावी करती है। इससे आम जनता को सावधान रहना है। रेल किराया महंगा किया, हवाई यात्रा बेतहासा महंगा कर दिया, तेल, दाल, दुध को महंगा पर महंगा किये जा रहे है। अब जनता को बताओ की महंगाई क्यों किया।महंगाई का पैसा लूट कर क्या कर रहे हो मोदी जी, ये तो जनता पर अत्याचार है।
नुक्कड सभा को जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्र, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, अशोक सिंह क्रांतिकारी, अतुल गुप्ता, के के शुक्ल, अजय मिश्र, ज्योति मिश्र, राजकिशोर प्रसाद, लव कुमार निराला, सुमन मिश्र, रूद्र प्रताप सिन्हा, राजकुमार वर्मा, राजा सिंह,कल्लू सिंह,हरिहर प्रसाद,काशीनाथ गिरी,भोला पाणडे, मो शलिम इत्यादी नेताओं नें सम्बोधित किया।