September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

मेरे और आपके एक वोट से फर्क पड़ता है: नीरज सिंह

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 25 मई, यानी कल, छठे चरण का चुनाव होना है, जिसमें जमशेदपुर लोकसभा सीट झारखंड की एक महत्वपूर्ण सीट है। इस बार कुल 25 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इस चुनाव पर्व को लोग विभिन्न नजरियों से देख रहे हैं, चाहे गांव हो या शहर, समाज विभिन्न समीकरणों के आधार पर अपने दृष्टिकोण बदलकर चुनाव में हिस्सा लेते है। हर पांच साल में होने वाले इस चुनाव के महत्व को समझकर हम प्रजातंत्र को सशक्त बनाने में सफल होंगे और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इसी क्रम में, समाजसेवी श्री नीरज सिंह ने कहा कि देश में चुनाव का समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। लोकतंत्र को सशक्त और मजबूत बनाने का यही समय है। हम सभी को अपने घरों से बाहर आकर चुनाव स्थल पर जाकर अपना मत देना चाहिए। कल चुनाव प्रक्रिया को सशक्त बनाने में प्रशासन और चुनाव कराने में लगे सभी कर्मचारियों को सहयोग करना चाहिए। ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ के कथन को सफल बनाकर हमें पहले बूथ पर पहुंचकर अपना मत देना चाहिए। यह हमारे लोकतंत्र की मजबूती और सफलता के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही, चुनाव के दिन को उत्सव की तरह मनाते हुए अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि लोकतंत्र की जड़ें और गहरी हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.