जमशेदपुर में फिर एक बार लव जिहाद का मामला

जमशेदपुर : क़दमा थाना क्षेत्र से एक लव जेहाद का मामला सामने आया है। जहाॅं एक नाबालिक लड़की को स्कूल आने जाने के क्रम में एक लड़के से प्यार हो जाता है।
लड़का अपना नाम समीर बताता है और प्यार का सिलसिला शुरू हो जाता है। कुछ दिनों बाद लड़की को जब पता चलता है कि यह लड़का समीर नहीं बल्की साबिर है तब वह उससे दूरी बनाने लगती है। लड़के को लगता है कि उसकी सच्चाई पता चल गया है लड़की को तो वो उसको धर्म परिवर्तन करने को कहता है। जब लड़की इसके लिए तैयार नहीं होती है तब वो उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देता है।
लड़की डर जाती है और पूरे मामले से परिवार को अवगत कराती है। फिर परिवार वाले विहिप और बीजेपी के लोगों के से संपर्क कर क़दमा थाना पहुँची और साबिर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ़्तारी की मांग की है।
भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा यह एक लव जेहाद का मामला है। एक नाबालिक लड़की को समीर बन कर प्यार करता है। जब उसकी सच्चाई का पता चलता है कि वो समीर नहीं साबिर है तब लड़की लड़के से दूर हो जाती है। तो लड़का उसको डरा धमका कर वीडियो वाइरल करने की धमकी देता है। उन्होंने पुलिस से अविलंब युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।