पलटवार : रामेश्वर उरांव के बयान पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा- भोजपुरी बोले से मिजाज हरियर हो जाला

जमशेदपुर : आदित्यपुर 2 में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिवस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुये। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की की ओर से भोजपुरी और मैथिली पर दिये विवादित बयान पर कहा कि भोजपुरी बोले से मन मिजाज हरियर हो जाला। देखी भाई देखी भाई ऐसन बात बानी की हमनी भोजपुरी, मगही, मैथिली सबके आदर करे चाहीं। रौआ बुझ गैनी की हमार मन मिजाज का बा. कहा कि सरकार की नीति नियत सही है। उनकी सरकार जनआकांक्षा को पूर्ति करने का काम कर रही है। बेमतलब का विवाद इस सरकार के हिस्से का नहीं है। उनके बयान पर प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम संगठन के बड़े लोग देखेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू ने की। मौके पर पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष संतोष सिंह, सुरेशधारी समेंत कई लोग मौजूद है थे। स्थापना दिवस पर पूर्व सीएम मधु कोड़ा और गीता कोड़ा के भी आने की सूचना है।