हंटरगंज में 40 पेटी अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार — एसपी सुमित कुमार अग्रवाल की रणनीति लाई रंग
1 min read
झारखंड:चतरा जिले के नए एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के पद संभालने के बाद पुलिस विभाग ने गैर कानूनी कार्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त दिशा-निर्देश दिए थे, जिसका नतीजा है कि अब जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

हाल ही में एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई।रात्री गश्ती के दौरान, हंटरगंज पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें खाली कैरेट के नीचे छुपाकर 40 पेटी Haywards 5000 बीयर की अवैध खेप बरामद हुई। इस संदर्भ में थाने में धारा 274/275/3(5) BNS एवं 47 उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस छापामारी में पुलिस इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा, थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआई अजय कुमार महतो और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।गिरफ्तार तस्कर नरेश भुईयां उम्र 24 वर्ष, निवासी झिकटिया, थाना हंटरगंज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने गैर कानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए चेतावनी दी है कि यदि कोई भी इस तरह की गतिविधि करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।