June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

JEE Mains 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कुमार हर्षित और शिवांग झा को विद्यालय ने दी बधाई, प्राचार्य विवेक विशाल ने बताया अनुकरणीय

1 min read

जमशेदपुर:दिनांक 21 अप्रैल 2025 को विद्यालय में JEE Mains 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले कक्षा 12वीं के छात्र कुमार हर्षित और शिवांग झा को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। दोनों छात्रों को बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी गईं। कुमार हर्षित ने 98.09 पर्सेंटाइल और शिवांग झा ने 95.75 पर्सेंटाइल हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय में उत्सव का माहौल देखने को मिला। छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर इन दोनों होनहार विद्यार्थियों की सफलता का जश्न मनाया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक मार्गदर्शन भी दिया और इस सफलता को अनुकरणीय बताया।

विद्यालय के प्राचार्य विवेक विशाल ने दोनों छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने दोनों परिवारों को भी इस गौरवपूर्ण क्षण की बधाई दी और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.