विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भाजपा उलीडीह मंडल ने लगाया सेवा शिविर।
जमशेदपुर।विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भाजपा उलीडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान के द्वारा मानगो चौक में सेवा शिविर लगाया गया।शिविर में हजारों की संख्या में जुलूस के रूप में आए आदिवासी समाज के लोगो के बीच गुड चना और पानी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह, नीरज सिंह, विनोद सिंह, विजय तिवारी, संजीत शर्मा सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन उलीडीह मंडल के पूर्व मंत्री राकेश सिंह लोधी ने किया।
