करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर एवं जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग ने संयुक्त रूप से मिलकर विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर वेबिनार का आयोजन किया
1 min read
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर एवं जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग ने संयुक्त रूप से मिलकर विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर वेबिनार का आयोजन किया | इस वेबीनार में मुख्य वक्ता के रुप में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की भूगोल विभाग की सहायक अध्यापिका प्रीति उपस्थित रही |
सबसे पहले करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रमुख डॉ आले अली ने इस वेबीनार से जुड़े सभी लोगों का स्वागत किया एवं विश्व जनसंख्या दिवस दिवस को मनाने के उद्देश्य को समझाया | इसके बाद करीम सिटी कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं इस वेबीनार के आयोजक सचिव डॉक्टर मोहम्मद रियाज ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या रोजगार, आर्थिक विकास, गरीबी, आय वितरण और सामाजिक सुरक्षा को प्रभावित करती है। इस प्रवृत्ति का शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, आवास, पानी, भोजन और ऊर्जा पर खराब प्रभाव पड़ता है। फिर मुख्य वक्ता के रूप मे उपस्थित महिला विश्वविद्यालय का भूगोल विभाग की सहायक अध्यापिका प्रीति के विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास, विषय एवं महत्व को बताया | उन्होने कहा विश्व जनसंख्या दिवस 2024 की थीम “किसी को पीछे न छोड़ना, सभी की गिनती करना” है। ये थीम दुनिया में मौजूद लोगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जनसंख्या आंकड़ों को एकत्र करने के महत्व पर प्रकाश डालती है। साथ ही लगातार बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न चुनौतियों की ओर उन्होंने सभी का ध्यान आकृष्ट किया एवं जनसंख्या नियंत्रण के उपायों को भी सभी के साथ साझा किया |
इसके उपरान्त विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक सत्र का सिलसिला शुरू हुआ जहां मुख्य वक्ता ने सभी विद्यार्थियों के सवालों का भली-भांति उत्तर दिया | अंत में करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर पसारुल इस्लाम ने सभी का इस विश्व जनसंख्या दिवस में आयोजित वेबीनार से जुड़ने के लिए धन्यवाद यापन किया एवं इस वेबीनार के सफल संचालन करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग की सहायक अध्यापिका डॉक्टर फ़रज़ाना अंजुम ने किया | इस वेबिनार में करीम सिटी कॉलेज एवं जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए |